Monday, May 12, 2014
सोचता हूँ कवि हो कर क्या फर्क हैं मुझमे और तुममे - वीरू सोनकर
सोचता हूँ
कवि हो कर
क्या फर्क हैं मुझमे और तुममे
तुम चौराहे पर
पान वाले के चबूतरे पर
हर आती जाती
छोटी स्कर्ट की लड़की में
नव विवाहिता की खिली हंसी में
खुद की अतृप्त पिपसाओ की तुष्टि पाते हो,
सुनो
उनको देख कर
यही तृप्ति मैं भी पाता हूँ
पर मैं कवि हूँ
एक बौद्धिकता भरी हँसी का चोला ओढ़े हुए,
मैं भी उन सुंदरियों की आँखों में
अपनी आँख
जबरन मिला कर
पिछली रात का मजा पाना चाहता हूँ
ये कोमल होंठ
सित्कारों पर कैसे लगे होंगे
सोचता हूँ
पर कवि हूँ
तो मैं तुम सा
फूहड़ इशारा नहीं करता
मैं ये काम अपनी आँखों से करता हूँ,
अपनी कविताओ को
खूब पढाना चाहता हूँ
उन शर्माई सकुचाई लडकियों औरतो को,
ताकि वो जान ले
मैं भी मर्द हूँ
एक कवि होकर भी,
मुझमे भी उनकी उतनी ही चाह हैं
जितनी उस पान वाले के चबूतरे की भीड़ में खड़े छिपे उस मजनूँ में हैं,
पर वो कवि नहीं हैं, मैं हूँ
वो बाहर से फूहड़ हैं
मैं अन्दर से हूँ
बिलकुल उसके जैसा
अतृप्त, प्यासा
अवसर मिलते ही खा जाने को तत्पर,
मैं एक शांत
उच्च कोटि का मशहूर कवि हूँ
तुम नहीं हो....फूहड़ कहीं के

फक़ीर सामने बैठा गुरूर टूट गया, - प्रमोद तिवारी
फक़ीर सामने बैठा गुरूर टूट गया,
जो चूर-चूर था वो भी हुज़ूर टूट गया।
अदब से हमने ज़रा उनसे बात क्या कर ली,
अदब नवाज़ का सारा शऊर टूट गया।
बड़ा गुरूर था अपने हुनर पर दोनों को,
गिरा फिर टूटकर बादल तो तूर टूट गया।
तमाम रास्ता तन्हाँ ही तय हुआ आखिर,
चला जो साथ मेरे थोड़ी दूर टूट गया।
सुबूत के लिए मौके पे रहा सन्नाटा,
हुई गवाहियाँ तो बेकसूर टूट गया।
तरस के रह गये फिर एक झलक भी न मिली,
गिरा जो आइना तो सारा नूर टूट गया।
निकल के मैकदे से उसकी ओर क्या देखा,
नश्शा उतर गया सारा सरूर टूट गया।
जो चूर-चूर था वो भी हुज़ूर टूट गया।
अदब से हमने ज़रा उनसे बात क्या कर ली,
अदब नवाज़ का सारा शऊर टूट गया।
बड़ा गुरूर था अपने हुनर पर दोनों को,
गिरा फिर टूटकर बादल तो तूर टूट गया।
तमाम रास्ता तन्हाँ ही तय हुआ आखिर,
चला जो साथ मेरे थोड़ी दूर टूट गया।
सुबूत के लिए मौके पे रहा सन्नाटा,
हुई गवाहियाँ तो बेकसूर टूट गया।
तरस के रह गये फिर एक झलक भी न मिली,
गिरा जो आइना तो सारा नूर टूट गया।
निकल के मैकदे से उसकी ओर क्या देखा,
नश्शा उतर गया सारा सरूर टूट गया।
Sunday, May 11, 2014
जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है - मुनव्वर राना
जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है
माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है ।
ये ऐसा कर्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता
मैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सजदे में रहती है
मेरी ख़्वाहिश है कि फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ
माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ
मैंने रोते हुए पोंछे थे किसी दिन आँसू
मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुपट्टा अपना
कुछ नहीं होगा तो आँचल में छुपा लेगी मुझे
माँ कभी सर पे खुली छत नहीं रहने देगी ।
धूप हुई तो आंचल बन कर कोने-कोने छाई अम्मा, - आलोक श्रीवास्तव
धूप हुई तो आंचल बन कर कोने-कोने छाई अम्मा,
सारे घर का शोर-शराबा, सूनापन तनहाई अम्मा.
सारे घर का शोर-शराबा, सूनापन तनहाई अम्मा.
सारे रिश्ते- जेठ दोपहरी, गर्म-हवा, आतिश, अंगारे,
झरना, दरिया, झील, समंदर, भीनी-सी पुरवाई अम्मा.
उसने ख़ुद को खोकर मुझमें एक नया आकार लिया है,
धरती, अंबर, आग, हवा, जल जैसी ही सच्चाई अम्मा.
घर में झीने रिश्ते मैंने लाखों बार उधड़ते देखे,
चुपके-चुपके कर देती है, जाने कब तुरपाई अम्मा.
बाबूजी गुज़रे आपस मैं सब चीज़ें तक़्सीम हुईं, तब-
मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से आई अम्मा.

Saturday, May 10, 2014
मैं ढूंढता हूं जिसे वह जहां नहीं मिलता - कैफ़ी आज़मी
पुण्यतिथि / कैफ़ी आज़मी (10 मई)
जो दिल की राह से गुज़री है वो बहार हो तुम !
बीसवी सदी के महानतम शायरों में एक कैफ़ी आज़मी को आधुनिक उर्दू शायरी का बादशाह कहा गया है। वे अपने आप में एक व्यक्ति न होकर एक पूरा युग थे जिनकी रचनाओं में उनका समय अपनी तमाम खूबसूरती और कुरूपताओं के साथ बोलता नज़र आता है। । एक तरफ उन्होंने आम आदमी के दुख-दर्द और संघर्षों को शब्दों में जीवंत किया तो दूसरी तरफ सौंदर्य और प्रेम की नाज़ुक संवेदनाओं को ऐसी बारीक अभिव्यक्ति दी कि पढ़ने-सुनने वालों के मुंह से बरबस आह निकल जाती है। उनकी ग़ज़लों और नज़्मों के कुछ चर्चित संकलन हैं - झंकार, आख़िरे शब, सरमाया, आवारा सज़दे, कैफ़ियत, और नई गुलिस्तां। कैफ़ी साहब साहिर लुधियानवी और शकील बदायूनी की तरह उन गिनेचुने शायरों में थे जिन्हें अदब के साथ फिल्मों में भी अपार सफलता और शोहरत मिली। उनके लिखे सैकड़ों गीत हमारी फिल्म धरोहर का अनमोल हिस्सा हैं। जिन फिल्मों में उन्होंने गीत लिखे उनमें प्रमुख हैं - शमा, गरम हवा, शोला और शबनम, कागज़ के फूल, आख़िरी ख़त, हकीकत, रज़िया सुल्तान, नौनिहाल, सात हिंदुस्तानी, अनुपमा, कोहरा, हिंदुस्तान की क़सम, पाक़ीज़ा, उसकी कहानी, सत्यकाम, हीर रांझा, हंसते ज़ख्म, अनोखी रात, फ़रार, बावर्ची, अर्थ, फिर तेरी कहानी याद आई आदि। उन्होंने फिल्म हीर रांझा, गरम हवा और मंथन के लिए संवाद भी लिखे थे। इस विलक्षण शायर और गीतकार की पुण्यतिथि पर हमारी हार्दिक श्रधांजलि, उनकी लिखी एक ग़ज़ल के साथ !
मैं ढूंढता हूं जिसे वह जहां नहीं मिलता
नयी ज़मीन नया आसमां नहीं मिलता
वो तेग मिल गई जिससे हुआ है क़त्ल मेरा
किसी के हाथ का उस पर निशां नहीं मिलता
वह मेरा गांव है, वो मेरे गांव के चूल्हे
कि जिनमें शोले तो शोले धुआं नहीं मिलता
जो इक ख़ुदा नहीं मिलता तो इतना मातम क्यों
यहां तो कोई मेरा हमज़बां नहीं मिलता
खड़ा हूं कब से मैं चेहरों के एक जंगल में
तुम्हारे चेहरे का कुछ भी यहां नहीं मिलता

सुकुमार चाँदनी रही झूल उन्मत्त चाँद की बाँहों में ! - जगदीश गुप्त
सुकुमार चाँदनी रही झूल उन्मत्त चाँद की बाँहों में !
उर पर लहरे काले कुंतल ,
ज्यों उमड़ चली यमुना की लहरें
लो डूब गये दो ताजमहल ,
पुलकित सपनों की चहल-पहल ,
किरणें भोलापन गयीं भूल , ताम-सघन कुञ्ज की छांहों में !
अधरों पर जूही उठी विहँस ,
आकाश-कुमुदनी की पाँखुरियाँ
अंग-अंग पर गयीं बरस ,
मन हरसिंगार-सा उठा विकस ,
खिल उठे स्पर्श के विपुल फूल , रस-स्निग्ध प्रणय की राहों में !
नत पलकों में अधमुंदे भँवर ,
ज्यों खोल रहे धीरे-धीरे -
घन वरुनिजाल में उलझे पर ,
सांसें सुनती सांसों के स्वर ,
खिंच गया लाज का श्लथ दुकूल , अनगिन अनबोली चाहों में !

Subscribe to:
Posts (Atom)