Sunday, July 27, 2014
अच्छा लगता है बच्चों को खिलखिलाते देखना - रवि कुमार
अच्छा लगता है
बच्चों को खिलखिलाते देखना
समन्दर को किनारों पर चढ़ते
चांद को बादलों के साथ के साथ
अठखेलियां करते देखना अच्छा लगता है
बच्चों को खिलखिलाते देखना
समन्दर को किनारों पर चढ़ते
चांद को बादलों के साथ के साथ
अठखेलियां करते देखना अच्छा लगता है
जब कोई कौंपल फूटती है
खिलती है कोई कली
जब सूर्य आंखें खोलता है
इठलाती किरणों के साथ
अच्छा लगता है
ज़मीन के ज़र्रे ज़र्रे का
जीवन की आभा से दमक उठना
ज़िंदगी को
जूझते और मुस्कुराते देखना
अच्छा लगता है
अच्छा नहीं लगता
किसी सितारे का टूटना
टूटना किसी आशा का
किसी फूल की पंखुरियों का बिखरना
बिखरना किन्हीं सपनों का
अच्छा नहीं लगता
भाई मेरे !
सूरज को डूबते देखना
कोई सुंदर दृश्य नहीं हो सकता
आल्हादित नहीं कर सकता हमें
एक दरख़्त को गिरते देखना
खिलती है कोई कली
जब सूर्य आंखें खोलता है
इठलाती किरणों के साथ
अच्छा लगता है
ज़मीन के ज़र्रे ज़र्रे का
जीवन की आभा से दमक उठना
ज़िंदगी को
जूझते और मुस्कुराते देखना
अच्छा लगता है
अच्छा नहीं लगता
किसी सितारे का टूटना
टूटना किसी आशा का
किसी फूल की पंखुरियों का बिखरना
बिखरना किन्हीं सपनों का
अच्छा नहीं लगता
भाई मेरे !
सूरज को डूबते देखना
कोई सुंदर दृश्य नहीं हो सकता
आल्हादित नहीं कर सकता हमें
एक दरख़्त को गिरते देखना
सैकड़ों सोई हुई क़ब्रों के बीच - केदार नाथ सिंह
सैकड़ों सोई हुई क़ब्रों के बीच
वह अकेली क़ब्र थी
जो ज़िन्दा थी
कोई अभी-अभी गया था
एक ताज़ा फूलों का गुच्छा रखकर
कल के मुरझाए हुए फूलों के
बगल में
वह अकेली क़ब्र थी
जो ज़िन्दा थी
कोई अभी-अभी गया था
एक ताज़ा फूलों का गुच्छा रखकर
कल के मुरझाए हुए फूलों के
बगल में
एक लाल फूल के नीचे
मैट्रो का एक पीला-सा टिकट भी पड़ा था
उतना ही ताज़ा
मेरी गाइड ने हँसते हुए कहा--
वापसी का टिकट है
कोई पुरानी मित्र रख गई होगी
कि नींद से उठो
तो आ जाना!
मुझे लगा
अस्तित्व का यह भी एक रंग है
न होने के बाद!
होते यदि सार्त्र
क्या कहते इस पर--
सोचता हुआ होटल लौट रहा था मै
मैट्रो का एक पीला-सा टिकट भी पड़ा था
उतना ही ताज़ा
मेरी गाइड ने हँसते हुए कहा--
वापसी का टिकट है
कोई पुरानी मित्र रख गई होगी
कि नींद से उठो
तो आ जाना!
मुझे लगा
अस्तित्व का यह भी एक रंग है
न होने के बाद!
होते यदि सार्त्र
क्या कहते इस पर--
सोचता हुआ होटल लौट रहा था मै
वो कहर बरपाती है कगार ढहते हैं प्रलय आ जाता है - दिव्या शुक्ला
नदी कितना कुछ समेटे बहती रहती है
कहीं उथली तो कहीं गहरी / मंथर गति से मुस्काती हुई
तो कभी प्रसन्नबदना किल्लोल करती हुई
परंतु यदि उसे कैद किया तो क्रोध से उफनाती भी है
वो कहर बरपाती है कगार ढहते हैं प्रलय आ जाता है
गाँव शहर बस्ती जंगल सब बह जाते है ---
स्त्री भी तो एक नदी ही है स्वयं में और तुम्हारे जीवन में भी
सब कुछ समेटे जीवन धारा में बहती रहती है जीवनभर
तुम्हारा दिया सब कुछ समेटे ऊपर से शांत परंतु भीतर कोलाहल भरा
ह्रदय के अतल में दर्द का ज्वालामुखी भी /और एक पल प्रेम का भी संजोये
याद करती है अनचाहे ही पुरातन काल से चले आये यह श्लोक
---
कार्येशु मंत्री, कर्मेशु दासी , भोज्येशु माता !
शयनेषु रम्भा, मनोंनुकूला, छमा धारित्री !!
षड् गुणा युक्ता त्वायिः धर्म पत्नी !!
कोशिश करती है खरा उतरने की पर जैसे नदी अपना धैर्य खो देती है
तो कगार ढह जाते है /वैसे ही स्त्री यदि अपना धैर्य खो देती है तो
नष्ट हो जाता है सम्पूर्ण समाज / मत काटो उसे साग भाजी की तरह
मिटटी का पात्र नहीं /प्रेम और पीड़ा की मिटटी से गुंधी हुई नारी का
अपमान मत करो /धरा और आकाश का पावन पुनीत नाता बनाये रखो
ख़ामोशी कभी तू भी बोल ज़रा , - "मंजु अग्नि "
ख़ामोशी कभी तू भी बोल ज़रा ,
तन्हाई का घूँघट खोल ज़रा ,
क्यों दिन में सपने बुनता है ,
क्यों दिल की हरदम सुनता है ,
यहाँ अपना पराया कोई नहीं ,
क्यों रिश्ते हरदम बुनता है ,
ख़ामोशी कभी तू भी बोल ज़रा !
याद आएँगी सब भूली बातें ,
चुक जाएँगी जब मुलाकातें ,
दिल की गलियों को खोल ज़रा ,
एहसासों की मिट्टी में फिर से ,
ज़ज़्बातों का रस तू घोल ज़रा ,
ख़ामोशी कभी तू भी बोल ज़रा !
तन्हाई का घूँघट खोल ज़रा ,
क्यों दिन में सपने बुनता है ,
क्यों दिल की हरदम सुनता है ,
यहाँ अपना पराया कोई नहीं ,
क्यों रिश्ते हरदम बुनता है ,
ख़ामोशी कभी तू भी बोल ज़रा !
याद आएँगी सब भूली बातें ,
चुक जाएँगी जब मुलाकातें ,
दिल की गलियों को खोल ज़रा ,
एहसासों की मिट्टी में फिर से ,
ज़ज़्बातों का रस तू घोल ज़रा ,
ख़ामोशी कभी तू भी बोल ज़रा !
Friday, July 25, 2014
किसी का नोचा मुंह.. किसी को लतियाया गया - अवज्ञा अमरजीत गुप्ता
दिल्ली - सी-सेट मामले में पुलसिया वर्ताव पर युवा साहित्यकार की प्रतिक्रिया
किसी का नोचा मुंह.. किसी को लतियाया गया...
किसी को ठूंस बसों में जुतियाया गया
और ये सब हो रहा है....
लोकतंत्र की रक्षा के लिए....
लोकतान्त्रिक तरीके से...
किसी का नोचा मुंह.. किसी को लतियाया गया...
किसी को ठूंस बसों में जुतियाया गया
और ये सब हो रहा है....
लोकतंत्र की रक्षा के लिए....
लोकतान्त्रिक तरीके से...
सुना नहीं तुमने
सरकार ने कहा है
"तुम्हारे साथ अन्याय नहीं होगा"
और तुम हो कि मानते ही नहीं.!
आओ अपने हिस्से का न्याय ले लो
बोलो कब आ रहे हो...?
यहाँ न्याय बंट रहा... थोक में ठोक के....!
सरकार ने कहा है
"तुम्हारे साथ अन्याय नहीं होगा"
और तुम हो कि मानते ही नहीं.!
आओ अपने हिस्से का न्याय ले लो
बोलो कब आ रहे हो...?
यहाँ न्याय बंट रहा... थोक में ठोक के....!
Subscribe to:
Posts (Atom)




