Tuesday, March 31, 2020
सीने से लगाना चाहिये - प्रोफ़े. रामस्वरूप सिन्दूर
झुक गये काँधों को फिर से आज़माना चाहिये |
इन को कुछ दिन बोझ तेरा भी उठाना चाहिये ||
हिचकियाँ आईं तो उस की, याद आकर रह गयी,
दिल ये कहता है उसे इस सिम्त आना चाहिये |
ये दरो-दीवार तेरे कान में कहने लगे,
अब तो तुझको और ही कोई ठिकाना चाहिये |
साथ तेरे कौन है इससे तुझे निस्बत नहीं,
ग़ैर को भी गमसुमारी का बहाना चाहिये |
तू बड़ा शायर है तो इन्सान उससे भी बड़ा,
ये हकीक़त अब जहाँ को, मान जाना चाहिये |
जो न समझे शेर, लेकिन साथ दे 'सिन्दूर' का,
ऐसा भोला दोस्त सीने से लगाना चाहिये |
इन को कुछ दिन बोझ तेरा भी उठाना चाहिये ||
हिचकियाँ आईं तो उस की, याद आकर रह गयी,
दिल ये कहता है उसे इस सिम्त आना चाहिये |
ये दरो-दीवार तेरे कान में कहने लगे,
अब तो तुझको और ही कोई ठिकाना चाहिये |
साथ तेरे कौन है इससे तुझे निस्बत नहीं,
ग़ैर को भी गमसुमारी का बहाना चाहिये |
तू बड़ा शायर है तो इन्सान उससे भी बड़ा,
ये हकीक़त अब जहाँ को, मान जाना चाहिये |
जो न समझे शेर, लेकिन साथ दे 'सिन्दूर' का,
ऐसा भोला दोस्त सीने से लगाना चाहिये |
दिहाड़ी मजदूर - रतन कुमार श्रीवास्तव ( आई पी एस, सेवानिवृत डी आई जी )
ये जो दिहाड़ी जिंदगी,
बिखरने लगी है टूटकर !
हमवतन और वेवतन,
चलने लगे हैं छूटकर !
सड़कों पर सोने नहीं देता,
पांवों से भी चलने नहीं देता !
थक गया हूँ इस शहर में,
इस जिन्दगी से टूटकर !
धूप में जलने की कीमत,
ठंड में मरने की कीमत !
अब कोई कीमत देता नहीं,
क्या करूँ, कैसे करूँ, परिजनों से छूटकर !
घरों में कैद हैं घरोंदे वाले,
घरों से काम करते हैं घरोंदे वाले !
हम कहाँ जायें, खिलायें,
हर दर बदर से रूठकर !
काश ! कोई होंसला थोड़ा भी दे दे,
पीठ पर कोई भी अपना हाथ दे !
हम भी कुछ कर दिखायेंगे जरुर,
इन रहवरों के साथ जुड़कर !
बिखरने लगी है टूटकर !
हमवतन और वेवतन,
चलने लगे हैं छूटकर !
सड़कों पर सोने नहीं देता,
पांवों से भी चलने नहीं देता !
थक गया हूँ इस शहर में,
इस जिन्दगी से टूटकर !
धूप में जलने की कीमत,
ठंड में मरने की कीमत !
अब कोई कीमत देता नहीं,
क्या करूँ, कैसे करूँ, परिजनों से छूटकर !
घरों में कैद हैं घरोंदे वाले,
घरों से काम करते हैं घरोंदे वाले !
हम कहाँ जायें, खिलायें,
हर दर बदर से रूठकर !
काश ! कोई होंसला थोड़ा भी दे दे,
पीठ पर कोई भी अपना हाथ दे !
हम भी कुछ कर दिखायेंगे जरुर,
इन रहवरों के साथ जुड़कर !
Monday, March 30, 2020
मैंने चिंतन गहन कर लिया - कृष्ण मुरारी पहरिया
तुम्हें गर्व है, तुमने छिपकर तीर चलाये
मुझे गर्व है, मैंने उनको सहन कर लिया
तुमने मेरी शुभचिन्ता के अभिनय में जब
ठगवत अपने मीठे-मीठे बोल निकाले
तब पहले तो मुझको कुछ विश्वास हुआ था
अब समझा हूँ मीत तुम्हारे करतब काले
तुम्हें गर्व है, तुमने मुझको विष दे डाला
मुझे गर्व है, मैंने हँसकर ग्रहण कर लिया
मुस्काते हो अब तुम मेरी दशा देखकर
सोच रहे हो अंतर मेरा रोता होगा
मेरे कौशल को समझोगे आगे चलकर
तुम डूबोगे ऐसे, अन्तिम गोता होगा
तुम्हें गर्व है, तुमने मेरी पीर बढ़ाई
मुझे गर्व है, मैंने चिंतन गहन कर लिया
मुझे गर्व है, मैंने उनको सहन कर लिया
तुमने मेरी शुभचिन्ता के अभिनय में जब
ठगवत अपने मीठे-मीठे बोल निकाले
तब पहले तो मुझको कुछ विश्वास हुआ था
अब समझा हूँ मीत तुम्हारे करतब काले
तुम्हें गर्व है, तुमने मुझको विष दे डाला
मुझे गर्व है, मैंने हँसकर ग्रहण कर लिया
मुस्काते हो अब तुम मेरी दशा देखकर
सोच रहे हो अंतर मेरा रोता होगा
मेरे कौशल को समझोगे आगे चलकर
तुम डूबोगे ऐसे, अन्तिम गोता होगा
तुम्हें गर्व है, तुमने मेरी पीर बढ़ाई
मुझे गर्व है, मैंने चिंतन गहन कर लिया
Sunday, March 29, 2020
मुझको एहसास की चोटी से उतारे कोई - प्रोफ़े. रामस्वरूप सिन्दूर
मुझको एहसास की चोटी से उतारे कोई !
मेरी आवाज़ में ही मुझको पुकारे कोई !!
ज़िन्दगी दर्द सही, प्यार के क़ाबिल न सही,
मेरे रंगों में मेरा रूप संवारे कोई !
जीती बाज़ी को हार के भी मैं उदास नहीं,
मेरी हारी हुई बाज़ी से भी हारे कोई !
राख कर डाली किसी नूर ने हस्ती मेरी,
राख मल-मल के मेरी रूह निखारे कोई !
तू नहीं, चाँद नहीं और सितारे भी नहीं,
किस तरह से ये' सियह रात गुजारे कोई !
चोट पर चोट से सियाह हुआ हर पहलू,
दम निकलता है अगर फूल भी मारे कोई !
बाँसुरी-जैसी बजे घाटियों की तनहाई,
किस क़दर प्यार से 'सिन्दूर' पुकारे कोई !
मेरी आवाज़ में ही मुझको पुकारे कोई !!
ज़िन्दगी दर्द सही, प्यार के क़ाबिल न सही,
मेरे रंगों में मेरा रूप संवारे कोई !
जीती बाज़ी को हार के भी मैं उदास नहीं,
मेरी हारी हुई बाज़ी से भी हारे कोई !
राख कर डाली किसी नूर ने हस्ती मेरी,
राख मल-मल के मेरी रूह निखारे कोई !
तू नहीं, चाँद नहीं और सितारे भी नहीं,
किस तरह से ये' सियह रात गुजारे कोई !
चोट पर चोट से सियाह हुआ हर पहलू,
दम निकलता है अगर फूल भी मारे कोई !
बाँसुरी-जैसी बजे घाटियों की तनहाई,
किस क़दर प्यार से 'सिन्दूर' पुकारे कोई !
Subscribe to:
Posts (Atom)



