Saturday, May 24, 2014

नहीं !! अभी उठना नहीं हैं, क्युकी ख्वाब में - वीरू सोनकर

नहीं !!
अभी उठना नहीं हैं, क्यु कि ख्वाब में
एक काल्पनिक कहानी चल रही है,
वो कहानी /जो नहीं बन पाई /बीच में ही / मेरे आ जाने से,
देखना है.....अभी कहानी के किरदारों को बदल के,

मैं सोचता हूँ हम फिर से मिले,

वहीँ कॉलेज केंटीन के उसी काउंटर पर,
और
इस बार मैं तुम्हे छुट्टे पैसे नहीं दूंगा
ये काम किसी और को करने दूंगा
और देखूंगा !!
की वो
तुम्हारे मिलने से अपनी कहानी कैसे आगे बढाता हैं,
देखूंगा की मैं जहाँ जहाँ टुटा था
वो भी टूटता हैं क्या
नहीं नहीं....
मैंने उसे बिलकुल नहीं बताऊंगा की तुम्हे क्या क्या पसंद हैं,
देखना हैं....
तुम्हारे नाराज होने पर क्या वो मेरे जैसा ही मनायेगा
या फिर
मुझसे अलग कोई रास्ता अपनाएगा ?
या फिर
वो तुमको छोड़ जायेगा
तुम्हारे छोड़ने की पहल करने से पहले......!!

देखना ये भी हैं
जब मूवी हॉल में
तुम्हारे कंधो के पीछे से
मैंने
अपना हाथ सरकाया था
तब तुमने मुझे नहीं रोका था,
उसको भी नहीं रोकोगी क्या ?
तुममे छिपा / तुमसे अलग कुछ तलाशना / बहुत जरुरी हैं मेरे लिए,

सुनो
मेरी प्रेम कहानी के किरदार बदलने से
क्या उसकी तरन्नुम बदलेगी !!
अलग होने के बाद
मेरे भीतर उगा रेगिस्तानी कैक्टस जैसा कुछ उसमे भी उगता हैं क्या ?
अगर उगता हैं तो कितनी देर तक जीता हैं
शायद मुझे खुद में उगे
उस बेशर्म कटीले कैक्टस के मरने की उम्र पता चल जाये
अभी देखना हैं..............................

एक काल्पनिक कहानी चल रही हैं,
वो कहानी /जो नहीं बन पाई /बीच में ही / मेरे आ जाने से,
देखना हैं.....अभी कहानी के किरदारों को बदल के,

मैं सोचता हूँ हम फिर से मिले,

वहीँ कॉलेज कंटीन के उसी काउंटर पर,
और
इस बार मैं तुम्हे छुट्टे पैसे नहीं दूंगा
ये काम किसी और को करने दूंगा
और देखूंगा !!
की वो
तुम्हारे मिलने से अपनी कहानी कैसे आगे बढाता हैं,
देखूंगा की मैं जहाँ जहाँ टुटा था
वो भी टूटता हैं क्या
नहीं नहीं....
मैंने उसे बिलकुल नहीं बताऊंगा की तुम्हे क्या क्या पसंद हैं,
देखना हैं....
तुम्हारे नाराज होने पर क्या वो मेरे जैसा ही मनायेगा
या फिर
मुझसे अलग कोई रास्ता अपनाएगा ?
या फिर
वो तुमको छोड़ जायेगा
तुम्हारे छोड़ने की पहल करने से पहले......!!

देखना ये भी हैं
जब मूवी हॉल में
तुम्हारे कंधो के पीछे से
मैंने
अपना हाथ सरकाया था
तब तुमने मुझे नहीं रोका था,
उसको भी नहीं रोकोगी क्या ?
तुममे छिपा / तुमसे अलग कुछ तलाशना / बहुत जरुरी हैं मेरे लिए,

सुनो
मेरी प्रेम कहानी के किरदार बदलने से
क्या उसकी तरन्नुम बदलेगी !!
अलग होने के बाद
मेरे भीतर उगा रेगिस्तानी कैक्टस जैसा कुछ उसमे भी उगता हैं क्या ?
अगर उगता हैं तो कितनी देर तक जीता हैं
शायद मुझे खुद में उगे
उस बेशर्म कटीले कैक्टस के मरने की उम्र पता चल जाये
अभी देखना हैं..............................

Thursday, May 22, 2014

मुझको तेरी तलाश है , आवाज़ दे मुझे ! तू मेरे बहुत पास है , आवाज़ दे मुझे !! - प्रोफे. राम स्वरुप सिन्दूर

मुझको तेरी तलाश है , आवाज़ दे मुझे !
तू मेरे बहुत पास है , आवाज़ दे मुझे !!

मैं आइने में ख़ुद को जो देखूँ तो तू दिखे ,
क्या ख़ूब इल्तिबास है , आवाज़ दे मुझे !

ऐसा लगे कि तू भी है मेरी तलाश में ,
एहसास तो एहसास है , आवाज़ दे मुझे !

हर सम्त बेपनाह शोरोशर है क्या हुआ ,
आवाज़ मेरी खाश है , आवाज़ दे मुझे !

कहते हैं लोग है ही नहीं तू वजूद में ,
तू है तो नाशनास है , आवाज़ दे मुझे !

मैं गुम हुआ हूँ संगतराशों की भीड़ में ,
कोई जो बुततराश है , आवाज़ दे मुझे !

मुझको तो रास आ गई मेरी उदासियाँ ,
गर तू बहुत उदास है , आवाज़ दे मुझे !

उस वक़्त अंधेरों में खो गई थी हर सदा ,
ये लम्हा ज़ियापाश है , आवाज़ दे मुझे !

हर हाल में 'सिन्दूर' को इंसाफ दे सके ,
वो कौन-सा इज्लास है , आवाज़ दे मुझे !

Tuesday, May 20, 2014

भीतर क्यों तूफ़ान उठा है ! बाहर कुछ तो नहीं हुआ है !! - प्रोफे. राम स्वरुप 'सिन्दूर'

भीतर क्यों तूफ़ान उठा है !
बाहर कुछ तो नहीं हुआ है !!

कमरे का दरपन क्या देखूं ,
मेरा क़द ही बहुत बड़ा है !

दरपन सच देखते-दिखाते ,
अंधा होने-को आया है !

मार वक़्त की पड़ती है तो ,
तिनका भी न साथ देता है !

मैं भी धोखा , तू भी धोखा ,
आख़िर सच दुनिया में क्या है !

शेष रह गयीं कितनी साँसे ,
सर्वज्ञों को भी न पता है !

तुझे ढूढ़ कर हार गया मैं ,
तू मुझ में सिर-तक डूबा है !

आत्म-कथा 'सिन्दूर' लिखे क्यों ,
ग़ज़लों में क्या नहीं कहा है !

Monday, May 19, 2014

मैं प्यासा भृंग जनम-भर का ! - गोपाल सिंह 'नेपाली'

मैं प्यासा भृंग जनम-भर का !
फिर मेरी प्यास बुझाये क्या
दुनिया का प्यार रसम भर का !

चंदा का प्यार चकोरों तक ,
तारों का लोचन-कोरों तक ,
पावस की प्रीत क्षणिक-सीमित
बादल से ले-कर भँवरों तक ,
मधु-ऋतू पर ह्रदय लुटाऊं तो
कलियों का प्यार कसम भर का !

महफ़िल में नज़रों की चोरी ,
पनघट का ढंग सीनाज़ोरो ,
गलियों में शीश झुकाऊँ तो ,
यह , दो घूटों की कमज़ोरी,
ठुमरी ठुमके या ग़ज़ल छिडे
कोठे का प्यार रक़म भर का !

ज़ाहिर में प्रीति भटकती है ,
परदे की खटकती है ,
नयनों में रूप बसाओ तो
नियमों की बात अटकती है ,
नियमों का आँचल पकडूँ तो
घूँघट का प्यार शरम भर का !

जीवन से आदर्श बड़ा ,
पर दुनिया में अपकर्ष बड़ा ,
दो दिन जीने के लिये यहाँ
करना पड़ता संघर्ष बड़ा ,
सन्यासी बन कर विचरूं तो
संतों का प्यार चिलम भर का !

Sunday, May 18, 2014

हद से गुज़री बेकरारी को क़रार आने लगा ! - प्रोफे. राम स्वरुप 'सिन्दूर'

हद से गुज़री बेकरारी को क़रार आने लगा !
एक अरसे बाद , मैं ताज़ा ग़ज़ल गाने लगा !

जिसके दिल में मेरे दिल की धड़कनों का वास है ,
मेरी आहट सुन-के वो कोपल-सा थर्राने लगा !

वक़्त ने यों-तो उतारे तार मेरी साँस के ,
बेसुरा गा-कर भी मैं , ख़ुद को बहलाने लगा !

प्यार का सैलाब मुझको घाटियों में ले गया ,
एक झरने की तरह दिल मेरा लहराने लगा !

मैं तो उस बहके हुये को राह पर ला कर रहा ,
छल-कपट से वो ही मुझको यार ! बहकाने लगा !

इन दिनों मेरा अज़ब-सा हाल हो कर रह गया ,
दुश्मनों का हाल सुन कर अश्क भर लाने लगा !

तू जहाँ पर है वहां मैं आ ही जाऊंगा कभी ,
मैं अभी से ही तेरा 'सिन्दूर' कहलाने लगा !

उनसे मिले तो उनई सी कहन लगे - कुमारेन्द्र किशोरीमहेन्द्र

उनसे मिले तो उनई सी कहन लगे,
हमसे मिले सो हमई सी कहन लगे,
जो तो उनको चरित्तर बन गओ,
जिनसे मिले सो उनई सी कहन लगे.

लकदक सफ़ेद कुरता टांग के,
पनहियाँ पैरन में बाँध के,
निकर परे गाँव-शहर की गेल में,
चुनाव के आसार से लगन लगे.

अमीर, गरीब को भेद नईं कर रये,
अपएं मुंह पे मुस्कान लहे फिर रये,
होयें बूढ़े, जुआन चाहें लोग, लुगाई
सबईं के चरण छुअन लगे.

जीते फिर उनकी शकल न दिखानी,
भूल गए बे सबईं बातें पुरानी,
नोंच-नोंच मांस खान लगे पिरजा को,
हाय दईया बिना मौत सब मरन लगे.

ऊंचे ऊंचे दरबारों से क्या लेना - "राहत इंदौरी "

ऊंचे ऊंचे दरबारों से क्या लेना
बेचारे हैं बेचारों से क्या लेना

जो मांगेंगे तूफानों से मांगेंगे
काग़ज़ की इन पतवारों से क्या लेना

ख्वाबों वाली कोई चीज़ नहीं मिलती
सोच रहा हूँ बाज़ारों से क्या लेना 


चारागरी(चिकित्सक) का दावा करते फिरते हैं
बस्ती के इन बीमारों से क्या लेना 


साथ हमारे कई सुनहरी सदियाँ हैं
हमें सनीचर इतवारों से क्या लेना